Hindi News : बाइक से जंगल ले गया और कराया गैंगरेप…दोस्त ही बना दरिंदा, लड़की ने सुनाई आपबीती

By: Editor_Pratik

On: Sunday, February 25, 2024 8:32 AM

Google News
Follow Us

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को अरेस्ट किया है. इस संबंध में पीड़ित छात्रा ने आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दी है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. यह वारदात जिले में फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है.

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि वह नौंवी कक्षा में पढ़ती है. दो दिन पहले वह घर से कोचिंग के लिए निकली थी. रास्ते में इसरौली गांव का रहने वाला उसका दोस्त राजू मिला. वह उसे बाइक पर बैठाकर डमौर गांव के बाग में ले गया, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इतने में उसके चार दोस्त आ गए. इन सभी आरोपियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और गैंगरेप करते हुए वीडियो बनाया. वारदात के बाद आरोपियों ने उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी बनाया.

यही नहीं, आरोपियों ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए उसे मुंह बंद रखने की हिदायत दी. पीड़िता ने बताया कि आरोपियों की धमकी से डरकर वह अपने दोस्त राजू के साथ वहां से वापस लौट आई. इतने में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

इसकी जानकारी होने पर हरकत में आई बाराबंकी पुलिस ने आनन फानन में पीड़िता का बयान दर्ज किया और मेडिकल कराने के बाद ताबड़तोड़ दबिश देते हुए मुख्य आरोपी राजू और उसके चारो दोस्तों को अरेस्ट कर लिया है.फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक आरोपी आरोपी पीड़िता के जानने वाले हैं. पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने पूरी तैयारी के साथ इस वारदात को अंजाम दिया था. आरोपियों में से एक राजू उसे बुलाने के लिए आया था. जबकि उसने बाकी आरोपियों को पहले घटना स्थल पर भेज दिया था.

पीड़िता ने बताया कि वह भी आरोपी के भरोसे में आकर उसकी बाइक पर बैठ गई थी. पीड़िता ने राजू के दोस्तों की पहचान महेंद्र वर्मा पुत्र छंगालाल अजय उर्फ टिंकू पुत्र रामकुमार, हेमराज उर्फ कल्लू पुत्र भरत प्रसाद, राजकुमार उर्फ राजू पुत्र प्रेमचंद निवासी गढ़ ग्राम डमौरा के रूप में की है. पुलिस ने इस मामले में गैंगरेप, पाक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है.

Pune Crime : पत्नीसोबतचा वाद, तरुणाने पोलिस चौकीसमोर केले स्वतःवर ब्लेडने वार; पुण्यातील घटना

Criminal Laws Notification : तीन नवे फौजदारी कायदे 1 जुलैपासून देशभरात होणार लागू; सरकारनं काढलं नोटिफिकेशन

Gautami Patil : कोणालाच नाही माहिती गौतमी पाटील हिचं खरं नाव, जाणून घ्या काय आहे नाव…

पुणे : रिंगरोडबाबत मोठा निर्णय : आचारसंहिता काळात भूसंपादन करायचे की नाही? विभागीय आयुक्तांनी दिला ‘हा’ आदेश

Suicide : शेवटी तिने टोकाचा निर्णय घेतलाच…पतीवर जीवापाड प्रेम करणार्‍या पत्नीची आर्थिक विवंचनेतून आत्महत्या

BIG NEWS : पुण्याचा पाणी प्रश्न मिटणार, अशी आहे पुणेकरांसाठी योजना

Journalist : पत्रकारांना धमकी देणाऱ्यास होणार ५० हजार दंड व ३ वर्षांपर्यंत तुरुंगवास

BIG NEWS : पहिल्या नजरेतच तो बिजनेस वुमनच्या नजरेत भरला, त्याच्या कारमध्ये GPS ट्रॅकर लावला आणि मग,

For Feedback - puneprahar2018@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now