‘भक्ति त्रिवेणी’ ने नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से कराया भक्ति के विविध रूपों का अनुभव

By: Editor_Manas

On: Monday, November 23, 2026 4:27 PM

Google News
Follow Us
पुणे, २३  नवंबर २०२६: अदिति मेंदिरत्ता और तनया बाजीकर ने शनिवार को चिंचवड़ स्थित एलप्रो सिटी स्क्वेयर मॉल के सभागार में ‘भक्ति त्रिवेणी – कैलाश, वृंदावन और अयोध्या की नृत्यमय यात्रा’ शीर्षक से भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी। इस नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से कैलाश, वृंदावन और अयोध्या इन तीन आध्यात्मिक स्थलों के महत्व तथा उनसे जुड़े भक्ति भाव के विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत किया गया।
 
ब्लॉसम डांस अकादमी की संचालिका एवं गुरु श्रीमती मौसम पारेख मेहता की शिष्याओं अदिति और तनया ने भारतीय पौराणिक कथाओं और भक्ति परंपरा के विभिन्न भावों को पारंपरिक भरतनाट्यम रचनाओं के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस नृत्य प्रस्तुति में भगवान शिव से जुड़े कैलाश, भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े वृंदावन और प्रभु श्रीराम से जुड़ी अयोध्या, इन तीनों आध्यात्मिक अवधारणाओं को खूबसूरती से पिरोया गया था।
 
कार्यक्रम में पुष्पांजलि, अलारिप्पु, जतिस्वरम्, सरस्वती कौतुकम्, वर्णम्, कीर्तनम्, पदम् और तिल्लाना जैसी पारंपरिक भरतनाट्यम रचनाएं प्रस्तुत की गईं। लयबद्ध नृत्य, भाव-भंगिमाओं और कथात्मक प्रस्तुति के माध्यम से कलाकारों ने भक्ति के विभिन्न भावों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।
 
इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स के कुलगुरू प्रो. उमाकांत दाश और उगाओ एग्रीटेक प्रा. लि. के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धांत भालिंगे उपस्थित थे। इसके साथ ही कलागुरु मोक्ष स्कूल ऑफ डांस की श्रीमती अंजली बागल की विशेष उपस्थिति रही।
 
इस नृत्य प्रस्तुति में श्रीमती मौसम पारेख मेहता ने नट्टुवांगम, श्री शिव प्रसाद एन. एन. ने गायन, श्री सुरेश सेतुमाधवन ने मृदंगम, श्री नारायण रमण ने वायलिन और श्री संजय ससीधरन ने बांसुरी पर संगत की।
 
गुरु के मार्गदर्शन में कई वर्षों के प्रशिक्षण और निरंतर अभ्यास से तैयार हुई अदिति और तनया के भरतनाट्यम सफर में यह प्रस्तुति एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुई।
For Feedback - puneprahar2018@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 23, 2026

November 23, 2026

November 23, 2026

November 23, 2026

November 23, 2026

November 23, 2026